पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhabra News Rajasthan News Construction Of Incomplete Roads And Culverts Should Be Completed Soon Singhvi

अधूरी सड़कों और पुलियाओं का निर्माण जल्द पूरा करवाएं:सिंघवी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने गुरुवार को क्षेत्र में स्वीकृत पुलियाओं और सड़कों का निर्माण नहीं होने का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि छबड़ा-गुगोर सड़क मार्ग में पार्वती नदी पर हाईलेवल ब्रिज के निर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति होने व वर्क आॅर्डर जारी होने के बाद खुदाई का कार्य शुरू हो गया था, लेकिन वन विभाग ने इसे बंद करवा दिया।

विभाग ने पिछले साल अप्रैल में इस पुलिया का सीमाज्ञान करवा दिया था, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। विधायक सिंघवी ने कहा कि सहजनपुर में अंधेरी नदी पर बालाजीघटा पर पुलिया निर्माण के लिए अनुमानित राशि 80 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन इसका कार्य फिलहाल बंद है। उन्होंने कहा कि छबड़ा-कुंभराज सड़क की प्रशासनिक और वित्तीय 2017 में जारी हो गई थी। इसके लिए 40 करोड़ रुपए की राशि भी आवंटित हो गई, लेकिन इस मार्ग पर 13 सौ मीटर की सड़क नहीं बनने की वजह से आवागमन में असुविधा हो रही है। इसे बनाने के लिए बजट की भी समस्या नहीं है। इसमें 2.73 करोड़ रुपए व्यय होंगे, जबकि स्वीकृत राशि में से 5.5 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। विधायक सिंघवी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-90 से ग्राम तुमड़ा रोड तक सड़क की स्वीकृति हाेने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में स्वीकृत पुलियाओं और सड़कों का निर्माण जल्द शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

खबरें और भी हैं...