पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Coronavirus Will Not Be Active By Keeping Cleanliness Cmho

स्वच्छता रखने से कोरोनावायरस नहीं होगा सक्रिय: सीएमएचओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस की पहचान एवं रोकथाम प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डाॅ. संपतराज नागर ने कहा कि हमें सतर्क रहना है और हरसंभव प्रयास करके आमजन को कोरोना से बचाव के बारे में अवगत कराना है।

उन्होंने कहा कि हमें उपचार से ज्यादा बचाव की ओर ध्यानाकर्षित करना है तथा आमजन को कोरोना से भयभीत नहीं होने से रोकने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सक की नोवल कोरोना जागरुकता में अहम जिम्मेदारी है और इसे पूर्ण ईमानदारी से निभाकर जिले को कोरोना मुक्त रखने में सहयोग करें। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डाॅ. राजेंद्र मीणा और डॉ. राजेश गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से नोवल कोरोनावायरस की उत्पत्ति, पहचान, लक्षण व बचाव की स्थितियों का विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि कोरोनावायरस का संक्रमण स्वच्छता रखकर रोका जा सकता है। जिसमें हाथों की सफाई एवं हाथों से चेहरे को नहीं छूना शामिल है। संक्रमण का खतरा विदेश से आने वाले एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बढ़ जाता है। लेकिन प्रत्येक खांसी, जुकाम, बुखार के सामान्य मरीज को कोरोनावायरस नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि शोध के अनुसार 60 वर्ष से अधिक, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर रोगी सहित कम प्रतिरोधक क्षमता वालों को इसके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि इसके लक्षण स्वाईनफ्लू जैसे ही दिखते हैं, लेकिन इसमें नाक का बहना कम होता है। यह सिर्फ कोरोना वायरस ग्रसित के संपर्क में आने से ही होता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए शोधानुसार 35 डिग्री तापमान से अधिक में नोवल कोरोनावायरस नष्ट होने लगता है। लेकिन चिकित्सक को अस्पताल भ्रमण एवं मरीज देखने के दौरान मास्क का उपयोग आवश्यक है।

इस दौरान पीएमओ डॉ. अख्तर अली, डॉ. केसी सेठी सीनियर फिजिशियन और आईएएमए प्रेसिडेंट डॉ. बीएम नागर, डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. सीताराम वर्मा, आरसीएचओ डाॅ. जगदीश कुशवाह, आईईसी समंवयक नीतू शर्मा सहित बीसीएमओ एवं चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में एएनएम प्रशिक्षणार्थियों की आेर से शहर में कोरोनावायरस से बचाव एवं जागरुकता के लिए शिक्षण संस्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर संपर्क कर जानकारी दी गई।

बारां. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरानावायरस को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया।
खबरें और भी हैं...