- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Cultural Presentations Of Children In Holi Meet Honored Minds Talents
होली मिलन में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, प्रतिभाओं काे किया सम्मानित
छीपाबड़ौद. स्नेह मिलन समारोह में लाभांश वितरित करते अधिकारी।
बारां. शहर में स्थित दुबेजी के नोहरे में आयोजित सनाढ्य ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में प्रस्तुति देती बालिकाएं।
बारां| शहर में स्थित दुबेजी के नोहरे में आदर्श सनाढ्य ब्राह्मण समाज हितैषी समिति की ओर से होली उत्सव आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त व्याख्याता सीताराम शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर पंचौली थे। इस दौरान कोषाध्यक्ष ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
साथ ही पंचायत कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें सभाध्यक्ष महावीर चतुर्वेदी, अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, मंत्री रामबाबू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, उपमंत्री लक्ष्मण शर्मा, कोषाध्यक्ष दामोदर शर्मा को नियुक्त किया गया। इनके अलावा महेंद्र हेमराज, गिरधर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सीताराम शर्मा को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अध्यक्ष ने समाज हित में विचार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
छबड़ा. श्री सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंद्रा कॉलोनी का होली मिलन समारोह अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रमेशचंद शर्मा को अध्यक्ष, मुरारीलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, गोविंद तिवारी को उपाध्यक्ष, बद्रीलाल शर्मा को मंत्री, रामदयाल शर्मा को संगठन मंत्री, दुर्गेश शर्मा को महामंत्री, सतीश शर्मा को प्रवक्ता एवं अवधेश शर्मा को सभापति बनाया गया।
बामला. स्थानीय कस्बे समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रंगों का त्योहार धुलंडी हर्षोल्लास से मनाया गया। युवाओं ने एक-दूसरे के रंग, गुलाल लगाया। कई जगह युवाओं की टोलियां मस्ती करती नजर आई। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने भी धुलंडी मनाई।
सनाढ्य ब्राह्मण समाज की आमसभा आयोजित: बारां. सनाढ्य ब्राह्मण समाज चौमुखा बाजार की आमसभा सनाढ्य सभा भवन में हुई। जिसमें समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से तीसरी बार राजेंद्र तिवारी को अध्यक्ष घोषित किया। कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा ने बताया कि होली पर्व पर होने वाली वार्षिक आमसभा में दो वर्ष के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया सभाध्यक्ष महेश उपाध्याय की अध्यक्षता में की गई। जिसमें चंद्रप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शास्त्री, रितेश सोती ने राजेंद्र तिवारी को फिर से अध्यक्ष बनाने की पेशकश की। जिसका सदस्यों ने समर्थन किया तथा तिवारी को अध्यक्ष घोषित किया। इसके पूर्व आमसभा में सदस्यों ने समाज विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन, समाज की संपत्तियों की सुरक्षा, समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा समाज में व्याप्त बुराइयों को सामूहिक प्रयास से दूर करने पर चर्चा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, ऋषिबल्लभ शर्मा, देवेंद्र तिवारी, जयप्रकाश शर्मा शिक्षक, अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, कैलाश शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, भगवान शर्मा आदि ने अध्यक्ष तिवारी का अभिनंदन किया। आमसभा में सूरजमल शर्मा, मुकेश शर्मा नेपाली, ओमप्रकाश शास्त्री, चंद्रप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
धरणीधर सहकारी समिति का स्नेह मिलन समारोह आयोजित: छीपाबड़ौद. धरणीधर सहकारी समिति का वार्षिक लाभांश वितरण एवं स्नेह मिलन समारोह त्रिवेणीधाम समेल पर समाज के सेवानिवृत्त शिक्षक घासीलाल धाकड़ की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जगदीश थे। विशिष्ट अतिथि अखिल राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद, ब्रह्मप्रकाश, रामेश्वर मालव थे। सहकारी के कोषाध्यक्ष रामेश्वर मालव ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। घांसीलाल धाकड़ ने सदस्यों को सहकारी का लाभांश वितरित किया। वहीं सहकारी के माध्यम से समाज को एकता में रहकर मितव्ययता के लिए प्रेरित किया। संचालन अशोक धाकड़ ने किया।