मॉडल स्कूल में प्रवेश की तिथि बढ़ाई
छबड़ा| स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल कड़ैयाबन की कक्षा छह से नौ में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। प्रिंसिपल किमेशकुमार जैन ने बताया कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 24 मार्च कर दिया है। प्रवेश समिति की ओर से चयनित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 26 मार्च को किया जाएगा।