- Hindi News
- National
- Kishanganj News Rajasthan News Date Of Admission To Model School Extended
मॉडल स्कूल में प्रवेश की तिथि बढ़ाई
किशनगंज| कस्बे में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 6 से कक्षा 9 वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मार्च तक कर दी गई है। विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि पूर्व में आवेदन की तिथि 12 मार्च थी। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं स्कूल से विद्यालय समय में आवेदन प्राप्त कर 20 मार्च तक प्रवेश फार्म जमा करवा सकते हैं। कक्षा 6 के लिए 36 छात्र व 44 छात्रा कुल 80, कक्षा 7 के लिए छात्र 18 व छात्राएं 36 कुल 54, कक्षा 8 के लिए छात्र 2 व छात्रा 12 कुल 14 एवं कक्षा 9 के लिए छात्र 4 एवं छात्राओं के लिए 10 कुल 14 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 28 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। चयनित छात्र छात्राओं का परिणाम 30 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा।
सारथल स्कूल में भी प्रवेश तिथि बढ़ी: छीपाबड़ौद| सारथल कस्बे में स्थित मॉडल स्कूल में प्रवेश तिथि बढ़ाई है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 9वीं तक कि कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश तिथि 12 से बढ़ाकर 18 मार्च की है। संबधित कक्षाओं के फार्म मॉडल स्कूल से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।