युवक का शव मिला, जांच शुरू
बापचा थानाक्षेत्र के कुंभराज रोड पर मदनाखेड़ी गांव के समीप रविवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस युवक की मृत्यु अज्ञात वाहन की टक्कर से होना मान रही है। बापचा एएसआई हेमचंद ने बताया कि एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे तथा एक पैर में फ्रैक्चर था। पास में ही इसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। इसके पास मिले मोबाइल से मृतक की पहचान कचनारिया पाटन थाना रामगढ़ एमपी निवासी बाबूलाल उर्फ बबलू भील (27) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में संभवतः अज्ञात वाहन से इसकी मृत्यु हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह घर से अनाज पिसाने निकला था। यहां कैसे पहंुच गया, इन्हें पता नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।