- Hindi News
- National
- Seeswali News Rajasthan News Dead Body Of A Youth Found In Canal Near Saikanda
साेकंदा के पास नहर में मिला युवक का शव
थाना क्षेत्र के मुंडली-सोकंदा गांव के बीच बुधवार सुबह नहर में तैरता हुआ एक युवक का शव मिला। इसकी पहचान अंता के वार्ड 20 निवासी मुन्नाकुमार झां के रूप में हुई। सूचना मिलने पर थानाधिकारी रतनसिंह भाटी मौके पर पहुंचे।
थानाधिकारी भाटी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। तलाशी लेने पर उसकी जेब मे मिले दस्तावेजों व आईडी से उसकी पहचान हुई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को अंता पुलिस थाने ने दी है। कस्बे के अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसवाली. सोकंदा के पास नहर में मिला शव, मौके पर जमा ग्रामीण।