- Hindi News
- National
- Kishanganj News Rajasthan News Dearness Allowance Of State Employees Should Be Increased Sharma
राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए: शर्मा
बारां| शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से बकाया है, जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए दो बार महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है।
राज्य कर्मचारियों का राज्य सरकार से समझौता है कि उनका महंगाई भत्ता समय-समय पर केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप बढ़ाया जाएगा। किंतु अब की बार 9 महीने गुजरने के बावजूद भी जुलाई से बढ़े महंगाई भत्ते की किश्त राज्य कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है। बजट में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई थी, किंतु वित्त विभाग ने आदेश जारी कर केवल हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए ही यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए हैं। संगठन ने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की है।