पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Decision To Form Organization At Village Level In Congress Meeting

कांग्रेस की बैठक में गांव स्तर पर संगठन बनाने का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छबड़ा| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ब्लाॅक व नगर इकाई का होली मिलन समारोह व बैठक अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुअा। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेंद्र बैरागी थे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष आबिद पठान, नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, बारां नगर युवा अध्यक्ष रोहित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मसूद फारुकी, नगर उपाध्यक्ष मोनू शर्मा, मोनू मालव, एससी मोर्चा अध्यक्ष ललित मेहरा, उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, नगर महामंत्री रवि पारेता, नगर युवा अध्यक्ष शाहरुख खान ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन को ग्राम स्तर तक तैयार करने, समाजसेवा से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने, जन समस्याओं व किसानों की समस्याओं के लिए हर समय तैयार रहने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष बैरागी ने जरूरतमंद बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी सहित ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए।
खबरें और भी हैं...