पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Dharmendra Becomes District Organization Minister In Ncp

धर्मेंद्र राकांपा में जिला संगठन मंत्री बने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र बैरागी ने धर्मेंद्र मीणा को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय पाटौदी ने नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री मीणा को पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने को कहा है।

लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मीणा की नियुक्ति पर जिला उपाधयक्ष मसूद फारूकी, जिला महासचिव धनराज राठी, बारां ब्लाॅक अध्यक्ष जोधराज मेघवाल, अंता ब्लाॅक अध्यक्ष जितेंद्र मेघवाल, मांगरोल तहसील अध्यक्ष अमित चौधरी, बारां युवा अध्यक्ष रोहित शर्मा, जिला सचिव ब्रजेश शर्मा, छीपाबड़ौद ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश भील, छबड़ा नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, छबड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आबिद पठान, राकेश यादव ने खुशी जताई है।
खबरें और भी हैं...