- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Discussion On Arrangements Of Procurement Centers In The Meeting
बैठक में खरीद केंद्रों की व्यवस्थाओं पर चर्चा
बारां. समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर मिनी सचिवालय में बैठक हुई।
बारां| रबी विपणन वर्ष 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना व सरसों की खरीद एवं खरीद केन्द्रों पर व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
कलेक्टर राव ने कहा कि इस वर्ष गेहूं की बंपर फसल हुई है। जिसके तहत कृषि उपज मंडियों में व्यवस्थाएं, एफसीआई डिपो में भंडारण, बारदाना, यातायात व्यवस्था, गुण नियंत्रण व्यवस्था, कृषि उपज मंडियों में तिरपाल, पेयजल, पार्किंग, भोजन एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं के खरीद केन्द्र बारां, अन्ता, सीसवाली, मांगरोल, अटरू, छबड़ा एवं छीपाबड़ौद में स्थापित किए हैं। इसी क्रम में चना खरीद केन्द्र बारां, अंता, अटरू, छबड़ा, समरानियां व छीपाबड़ौद में एवं सरसों के खरीद केंद्र बारां, अंता, अटरू, समरानियां, छबड़ा व छीपाबड़ौद में स्थापित हैं। इन सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया, बिजली सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कृषि उपज मंडी सचिव को मंडी में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने, एफसीआई को भंडारण की सुगम व्यवस्था करने, पुलिस को यातायात व जाम की समस्या का निस्तारण करने के लिए पूर्व कार्ययोजना तैयार करने संबंधी निर्देश प्रदान किए गए। इसी क्रम में कलेक्टर राव ने सभी उपखंड अधिकारियों को खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए भौतिक जांच के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा, समस्त उपखंड अधिकारी, जिला रसद अधिकारी हरलाल मीणा, प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, प्रबंधक तिलम संघ, कृषि उपज मंडी बारां के प्रतिनिधि, राजफेड के प्रतिनिधि, उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां मौजूद थे।