- Hindi News
- National
- Chhabra News Rajasthan News Discussion On Holi Meeting In Prajapati Society Meeting
प्रजापति समाज की बैठक मेें होली मिलन पर चर्चा
छबड़ा| प्रजापति समाज विकास समिति की बैठक रविवार को कुम्हार मोहल्ला स्थित बाबा भूरा मंदिर पर अध्यक्ष नेमीचंद सामरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कोषाध्यक्ष सत्यनारायण बेहरा ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया।
वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। नवीन चुनाव करवाने व होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भैरूलाल
बाथरा, प्रेम बाथरा, रमेश धुवारिया, ईश्वर सरोया, चौथमल सामरिया, विष्णु मोरवाल, सत्यनारायण बाथरा, धनराज, छीतरलाल सामरिया, हरिओम सामरिया, भीमराज सामरिया, महावीर सेठवाल, देवेंद्र जहारिया, सीताराम सामरिया मौजूद थे।