- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Discussion On Mass Marriage Conference In The Meeting Of The Rager General Assembly
रैगर महासभा की बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन पर विचार-विमर्श
बारां| रैगर समाज के नोहरे में रविवार को अखिल भारतीय रैगर महासभा की बैठक परमानंद भारती की अध्यक्षता में हुई। जिसमें होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन मई में आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसमें प्रति पक्ष रजिस्ट्रेशन राशि 31 हजार रुपए रखने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल कांवरिया ने बताया कि अगली बैठक 15 मार्च को हाेगी। बैठक में कन्हैयालाल बडारिया, नंदकिशोर, नीरज कंवरिया, मदनलाल, रमेशचंद सहित कई सदस्य मौजूद थे।