मूक-बधिर स्कूल में किट बांटे
रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3053 के प्रांतपाल हरीश गौड़ अधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। रोटरी अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व सचिव धीरज तिवारी ने बताया कि सर्किट हाउस में प्रांतपाल गौड़ का स्वागत व बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स की बैठक रखी गई। इसके बाद मूक बधिर स्कूल में 50 बच्चों को काॅपी, रबर, पेंसिल के किट वितरित किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्नर गौड़ थे। विशिष्ट अतिथि उर्मिला भाया एवं एसिस्टेंट गवर्नर दयाचंद जैन थे। इस अवसर पर असिस्टेंट गर्वनर जैन ने बताया कि 2000 यूएस डालर का ग्रांट देने की घोषणा की है, जिससे फिजियोथैरेपी सेंटर खोला जाएगा। गवर्नर गौड़ ने क्लब अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को कृत्रिम हाथ वितरण प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर उर्मिला भाया का सम्मान किया गया। प्रकाश टोंग्या ने प्रांतपाल का परिचय दिया। त्रिशला, सुमन व चारू ने रोटरी प्रार्थना प्रस्तुत की। संचालन कर रहे मनोज ड्रोलिया ने बताया कि उर्मिला जैन भाया ने पाॅलीथिन का बहिष्कार कर थैले बनवाए, जिन्हें शहर में वितरित किया जाएगा। अंत में धीरज तिवारी ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में ओम अग्रवाल, नरेंद्र गालव, डाॅ. केसी सेटी, बालमुकुंद ठाकुरिया, दीपक पतीरा, आलोक दाधीच, त्रिलोक सोनी, सतीश विजय, मनोज अग्रवाल, पंकज मारू, सुनील जैन, दीपक गुप्ता सीए, दीपक जैन, डाॅ. त्रिवेश बरदानिया, आदित्य जैन, डाॅ. सत्येंद्र गोयल, डाॅ. मुकेश गोयल, धर्मेंद्र गोयनका, सतीश गोयल, केएल मेहता, राकेश सेठी, विकास जैन, चित्रा जैन, ललिता टोंग्या, अनिता सेठी, स्वाति पतीरा, पिंकी जैन, प्रेरणा तिवारी मौजूद थे।
बारां. रोटरी के कार्यक्रम में क्लब की आेर से तैयार करवाई गई थैलियां।