रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का किया स्वागत
अंता. कस्बे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पदाधिकारी।
अंता। रोटरी इंटरनेशनल 3053 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हरीश गौड़ एवं हेमा गौड़ की आधिकारिक यात्रा शनिवार को रोटरी क्लब के लिए हुई। क्लब अध्यक्ष नासिर हुसैन एवं सचिव अनिल गर्ग ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान हरीश गौड़ ने रोटरी के कार्यों को विस्तार से बताया। उप प्रांतपाल दयाचंद जैन ने बताया कि स्वागत भाषण में क्लब अध्यक्ष नासिर हुसैन ने वर्ष भर किए गए कार्यों का वर्णन किया। डीजी गौड़ ने रुस्तम खान एवं कृष्णगोपाल नागर को बेच लगाकर शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अशफाक खान एनटीपीसी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लेखराज गोचर, चित्रा जैन, सीमा गालव, अरविंद गालव, अाफाक अहमद खान, महेश शर्मा, अमित नागर, दीपक गर्ग, जयकिशन प्रजापति, हरिप्रकाश मीना मौजूद थे। क्लब सचिव अनिल गर्ग ने धन्यवाद दिया। संचालन राष्ट्रीय कवि ओम सोनी मधुर ने किया।