पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरसों के मच्छरों से वाहन चालक परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बाथाना. इन दिनों सरसों की फसल की कटाई के साथ ही चेंपा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे दुपहिया वाहन चालकाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में चेंपा के प्रकोप के चलते साईकिल, दुपहिया वाहन चालकों की आंखों में चेंपा घुसने से आंखों में जलन होने के साथ आंसू बहने लगते हैं। आंखों में जलन होने के साथ एकदम आंखें बंद हो जाती हैं, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। राहगीर और दुपहिया वाहन चालक चेंपा के प्रकोप से बचने के लिए चश्मा लगाकर सफर कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...