पंचायत चुनाव को लेकर सूखा दिवस घोषित
बारां. पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार वित्त आबकारी विभाग ने सूखा दिवस संबंधी आदेश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रसिंह राव ने बताया कि पंचायत चुनाव के तहत मतदान के लिए पंचायत समिति अंता व मांगरोल की निर्धारित ग्राम पंचायतों के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 13 मार्च को शाम 5 बजे से 15 मार्च को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र की पांच किमी परिधि क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण पूर्णतया निषिद्ध होगी।