- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Dry Holi Played With Abir Gulal The Round Of The Meeting Ceremony
अबीर-गुलाल से खेली सूखी होली, मिलन समारोह का चला दौर
सर्राफा संघ का होली मिलन आयोजित
बारां. पिछले कुछ समय से देश का सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न हुआ है। जिसके कारण सांप्रदायिक सौहार्द विषम परिस्थिति में है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों को भेदभाव भुलाकर प्रदेश के विकास के साथ शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण के लिए आगे आकर राज्य सरकार के साथ खड़ा होना पड़ेगा। यह विचार विधायक पानाचंद मेघवाल ने सर्राफा बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर सर्राफा संघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने विधायक से आग्रह किया कि आए दिन धारा 411 के प्रकरण होते हैं, उनमें व्यापारियों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः राज्य विधानसभा में इस बारे में चर्चा कर व्यापारियों को राहत देने के लिए विधायक पहल करें। होली मिलन समारोह में उप सभापति गौरव शर्मा, धर्मादा अध्यक्ष विमल बंसल, धानमंडी व्यापार संघ अध्यक्ष देवकीनंदन बंसल, क वर्ग व्यापार संघ संयोजक अशोक गुप्ता सहित व्यापारी मौजूद थे।
साईं बाबा के संग खेली भक्तों ने होली
बारां. शिर्डी साईं सेवा समिति ने होली महोत्सव मनाया, जिसमें साईं भक्तों ने बाबा संग होली खेलने का आनंद लिया। प्रवक्ता राजेंद्र डंग ने बताया कि सबसे पहले बाबा की महाआरती की गई। इसके बाद पालकी फूलों से सजाई और मंदिर परिसर के चारों ओर बाबा संग होली खेलते हुए मंदिर पर पहुंचे। नगर परिषद सभापति कमल राठौर ने सभी को होली की बधाई दी एवं उप सभापति गौरव शर्मा ने साईं भक्तों के साथ होली खेली। इस अवसर पर मनोज पिपलानी, दिनेश गर्ग, मुकेश लालवानी, संदीप अदलक्खा, जगदीश अदलक्खा, समीर गेरा, अर्पित अग्रवाल, महेश बंसल, विनोद अग्रवाल, भगवान क्षेतिजा, पवन पिपलानी, विजय पिपलानी, दिनेश सोनी, मनोज मित्तल, शैलेंद्र गोयल, संजय पारीक, लोकेश सुनेजा, हितेश गुप्ता, अमन गेरा, पंकज हरचंदानी, राजेंद्र गेरा, आशीष कुमरा, रूपचंद गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, जयेश गेरा आदि मौजूद थे।
छबड़ा. कस्बे में धुलंडी पर रंग-गुलाल लगाते बच्चे।
देवरी. घरों की चौखट पर मलाइयों की होली जलाती महिलाएं।
बारां. पुलिसकर्मियों ने बुधवार को हर्षाेल्लास के साथ होली मनाई।
छीपाबड़ौद. होली के खूंट पर सजाया होलिका दहन का दृश्य।
बारां| जिलेभर में पिछले तीन दिन से अबीर-गुलाल संग होली खेली जा रही है। वहीं विभिन्न समाजों और संगठनों की ओर से होली मिलन कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
बुधवार को भाईदूज पर्व उल्लास से मनाया। वहीं अपनापन सेवा संस्थान नेकी की दीवार की ओर से जरूरतमंद बच्चों को गुलाल व पिचकारी वितरित की। वहीं मोटर मार्केट स्थित माहेश्वरी भवन में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। वहीं शास्त्री मार्केट एसाेसिएशन ने निजी गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें जमलालाल प्रजापति को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष शंकरलाल व सचिव रामलाल योगी को बनाया।
बिजौरा. ग्रामीणों ने एक-दूसरे के गुलाल व रंग लगाकर गले मिलकर एक शुभकामनाएं दी।
छीपाबड़ौद. कस्बे में स्थित राजमंदिर सर्किल पर एक शाम कन्हैया के नाम एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फूलों की होली एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता महाराज सिंह सिंघवी, पूर्व सरपंच गजेंद्र जैन, थानाधिकारी राम अवतार शर्मा थे। आयोजन समिति के रिक्की जिंदल, हरीश टेलर, अशोक नामदेव, विपिन भूटानी, पीयूष गोठनिया, शोभित गोयल, नरेंद्र डग एवं राजमंदिर चौराहा के व्यापारियों एवं सदस्यों का सहयोग किया।
छबड़ा. होली पर कई संस्थाओं ने फागोत्सव मनाया। ब्राह्मण समाज नारी शक्ति ने बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाली बालिकाओं का सम्मान किया।
देवरी. कस्बे में होली दहन के बाद महिलाओं ने घरों की चौखट पर गोबर से बनी मलाइयों की होली जलाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने लठमार होली खेली।
हरनावदाशाहजी. कस्बे में बुधवार को भाई दूज के अवसर पर बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना कर पूजा-अर्चना की।
कस्बाथाना. कस्बे में बुधवार को भाईदूज का पर्व मनाया गया। किरार समाज की ओर से घर-घर जाकर शुभकामनाएं दी। भाई-बहनों का भी एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा रहा।
सकतपुर. कस्बे में ब्रह्माणी माता चौक पर होली जलाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामना दी।
हरनावदाशाहजी. कस्बे में राजा मंदिर चौक में भक्त प्रहलाद की पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। ग्राम पंचायत की ओर से मुक्तिधाम परिसर के सामने सार्वजनिक होलिका दहन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सदस्य मौजूद थे। विवेकानन्द सर्किल पर श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।
शाहाबाद. क्षेत्र में भाईदूज के दिन लठमार होली का आयोजन किया गया। जिसमें रंग डालने पर पुरुषों की लठ से सांकेतिक पिटाई की।
मांगरोल. कस्बे के कुंज चौक, मिश्रा टोडी, इटावा रोड, बैरवा बस्ती सहित कई मोहल्लों में होलिका दहन किया गया। कई समाजों ने होली मिलन समारोह भी आयोजित किया।
सीसवाली. कस्बे में मंगलवार को होली धुलंडी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कवाई. कस्बे में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने होली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष नवलकिशोर सोनी, उपाध्यक्ष कमल सोनी, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, सदस्य तेजमल, ओम, चुन्नीलाल गोयल, राधावल्लभ, रामचरण, बनवारीलाल, राजकुमार को बनाया।
हरनावदाशाहजी. कस्बे में स्थित कुशवाह समाज के राधाकृष्ण मंदिर पर समाज की युवतियों की ओर से आयोजित जागरण और भजन-कीर्तन का दौर सुबह तक चला। गायक कलाकार ओमप्रकाश लववंशी के भजनों पर श्रोता झूम उठे। गजानन की स्तुति के साथ शुरू हुए जागरण में नृत्य कलाकार आकर्षण का केंद्र रहा। पर्व पर आयोजित जागरण में सुबह पांच बजे तक भजन का दौर चला।
जलवाड़ा. कस्बे मेंे बुधवार को भाई दूज के पर्व पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की ओर उपहार भेंट किए। इस दौरान समाज के पूर्व सरपंच विष्णु गुप्ता, जिला कांग्रेस संयुक्त सचिव हेमराज गोयल, अग्रवाल महापंचायत के अध्यक्ष रमेशचंद्र गर्ग, भानुप्रकाश गोयल मौजूद थे।