- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News E Mitra Closed For 15 Days On Illegal Recovery
अवैध वसूली पर ई-मित्र 15 दिन के लिए किया बंद
बारां| सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के रामकुमार बाथम ने बताया कि कलेक्टर इंद्रसिंह राव के निर्देश पर बीडीओ पंचायत समिति अंता ने शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से जांच करने पर ई-मित्र संचालक निखिल सुमन द्वारा जन आधार कार्ड वितरण में लापरवाही बरतते हुए 50-50 रुपए वितरण के लिए लेना पाया गया। इसके तहत इस ई-मित्र केंद्र को 15 दिवस के लिए अस्थाई रूप से बंद किया गया है।