पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Election 15 In Anta Mangrol Panchayat Samiti Made Control Room

अंता-मांगरोल पंचायत समिति में चुनाव 15 को, नियंत्रण कक्ष बनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत 15 मार्च को पंचायत समिति अंता व मांगरोल की प्रथम चरण में आए अौर सुरक्षित अभिरक्षा में रखे हुए नाम निर्देशन पत्रों वाली ग्राम पंचायतों का मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए 14 मार्च को जिला परिषद हॉल बारां से मतदान दलों की रवानगी की जाएगी। मतदान 15 मार्च को होगा तथा 16 मार्च को उप सरपंच का चुनाव करवाकर मतदान दलों की जिला मुख्यालय पर वापसी होकर सामग्री संग्रहण का कार्य किया जाएगा। चुनाव की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 24 में स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07453-237183 टोल फ्री नंबर 1950 होंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सीताराम मीणा होंगे।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रसिंह राव ने आम चुनाव के तहत 15 मार्च को पंचायत समिति अंता व मांगरोल में मतदान दिवस पर सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
खबरें और भी हैं...