पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anta News Rajasthan News Electricity Corporation Team Launches 8 Transformers

बिजली निगम की टीम ने 8 ट्रांसफार्मर उतारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छीपाबड़ौद| बिजली निगम की ओर से चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत निगम अधिकारियों ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आठ ट्रांसफार्मर उतारे। जिन पर 10 लाख रुपए से भी अधिक की राशि बकाया चल रही थी। बिजली निगम के सहायक अभियंता रामराज मीणा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो ट्रांसफार्मर रूपपुरा से उतारे गए। इन उपभोक्ताओं पर दो लाख रुपए बकाया थे।

अजनावर से दो ट्रांसफार्मर उतारे, जिन पर दो लाख 17 हजार रुपए बकाया थे। हरनावदाजागीर से दो ट्रांसफार्मर उतारे, जिन पर दो लाख 45 हजार रुपए बकाया थे। वहीं गुलखेड़ी से दो ट्रांसफार्मर उतारे गए। जिन पर दो लाख 35 हजार रुपए बकाया थे।
खबरें और भी हैं...