पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Evm Sent To Polling Stations After Randomization

रेंडमाइजेशन कर मतदान केंद्रों पर भेजी ईवीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायतीराज चुनाव के तहत अंता व मांगरोल क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए मिनी सचिवालय सभागार में बुधवार को ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रसिंह राव की मौजूदगी में सुबह 11 बजे ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम का कंप्यूटर द्वारा रेंडमाइजेशन कर मतदान केंद्रों पर आवंटन किया गया है। एडीआईओ पूनम पाटनी ने कंप्यूटर के माध्यम से प्रोजेक्टर पर ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया को पूर्ण किया। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद अबूबक्र, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी बृजमोहन बैरवा, चुनाव समन्वयक हीरालाल वर्मा, एसडीएम सहित राजनैतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में बालगृहों की स्थिति, पुनर्वास पर हुई चर्चा: बारां. जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक कलेक्टर इंद्रसिंह राव की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। जिसमें जिले में संचालित बालगृहों की स्थिति, पुनर्वास, बालश्रम उन्मूलन, चाइल्ड राइट क्लब का गठन सहित कई विषयों पर चर्चा कर निर्देश दिए गए। कलेक्टर राव ने कहा कि जिले मंे बालगृहों को निर्धारित मानकों व नियमों के अनुसार संचालित किया जाना चाहिए एवं नियमित निरीक्षण भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बालगृहों में निराश्रित बालकों को प्रशिक्षण एवं पुनर्वास के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. अजीत शर्मा ने जिले में संचालित तीन निराश्रित बालगृह की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड में 253 प्रकरण लंबित हैं, जबकि 60 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। बाल कल्याण समिति के समक्ष 12 प्रकरण लंबित हैं, जबकि 119 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने सरकारी संप्रेक्षण व किशोर गृह, आश्रय गृह, बाल संरक्षण समितियों के गठन, चाइल्ड राइट क्लब के गठन, जिला स्तरीय निरीक्षण समिति के गठन, बालश्रम उन्मूलन, किशोर पुलिस इकाई का गठन आदि के संबंध में भी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा, सामाजिक कार्यकर्ता, बाल संरक्षण इकाई के सदस्य, कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बारां. मिनी सचिवालय में ईवीएम का रेंडमाइजेशन करते कलेक्टर राव।
खबरें और भी हैं...