छबड़ा में करंट की चपेट में आने से किसान की माैत
छबड़ा. क्षेत्र के पचपाड़ा गांव में रविवार सुबह खेत पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मृत्यु हो गई। हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने बताया की मजबूत मीणा (35) खेत पर फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। किसान का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।