पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anta News Rajasthan News Farmers Should Organize And Fight For Their Rights

किसान संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| किसान महापंचायत जागरण यात्रा के दौरान फतेहपुर में किसानों की सभा गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र पर तहसील अध्यक्ष हरलाल सुमन की अध्यक्षता में हुई।

इसमें प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ सरकारों ने फसलों के भाव नहीं बढ़ने दिए, जबकि विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के वेतन, भत्ते, सुख-सुविधाओं पर 400 गुना तक बढ़ोतरी की है। दूसरी ओर किसानों को फसलों पर खर्च होने वाले लागत मूल्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद से वंचित कर दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने 2018 में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान में शर्तें थोपकर केवल 25 प्रतिशत खरीद, एक दिन में 25 क्विंटल खरीद, बोनस देना बंद जैसे कानून बनाकर किसानों के साथ धोखा किया है। जिलाध्यक्ष कैप्टन रघुवीर सिंह ने प्रत्येक गांव में किसानों को संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए किसान महापंचायत के सदस्य बनने व ग्राम समिति बनाने का आह्वान किया। किसान सभा को संभाग संगठन मंत्री बजरंगलाल मीणा, कृष्णमुरारी नागर ने संबोधित किया। इस दौरान ग्राम समिति का गठन कर पंचायत प्रमुख धनराज सोन, ग्राम प्रधान लोकेश यादव, ग्राम समिति सदस्य रामकरण व्यास, चंपालाल सुमन, भरत नागर, जगन्नाथ, छीतरलाल वाल्मीकि, गौरीशंकर, राधाकिशन मेघवाल, लोकेश सुमन, रमेश यादव को बनाया गया।
खबरें और भी हैं...