पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhabra News Rajasthan News Fear Of Damage To Rain Crops In Chhabra Shahabad Region

छबड़ा-शाहाबाद क्षेत्र में बारिश फसलों में नुकसान की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुक-रुक कर हुई बारिश: शाहाबाद. क्षेत्र में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर चलता रहा। इस दौरान क्षेत्र में होली का त्योहार दाेपहर एक बजे से मनाया गया। बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शाहाबाद. कस्बे में मंगलवार को हुई बारिश। फसलों में नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हंै।

छबड़ा. क्षेत्र में मंगलवार रात को तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलों में व्यापक नुकसान हुआ है। वही सर्दी का असर भी बढ़ गया है। मंगलवार रात को कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में काफी देर तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चला। इससे सड़कें गीली हो गई और फिर से सर्दी का असर शुरू हो गया।

कन्हैयानोहर ग्राम पंचायत के सरपंच भवानीशंकर मालव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मंगलवार रात को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। जिससे गेहूं व चने की फसलें आड़ी पड़ गई। वहीं सरसों की कटी फसल व लहसुन की फसल को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया इन दिनों सरसों की कटाई का दौर चल रहा है। लहसुन की खुदाई का काम चल रहा है, लेकिन मंगलवार रात को तेज आंधी, बारिश ने किसानों के अरमान धो दिए और फसलों में नुकसान हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर किसानों को राहत देने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...