दुकान में आग से सामान जला
छबड़ा. कस्बे में स्थित एक सैलून की गुमटी में लगी आग।
छबड़ा| कस्बे में स्टेशन रोड पर जैन धर्मशाला के समीप शनिवार को सैलून की दुकान में आग लगने से उसमें रखा सेलून, किराने का सामान व फर्नीचर जल गया। फायर ब्रिगेड ने पहंुचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह घश्याम सेन की सेलून की गुमटी में आग लग गई। जिससे गुमटी में रखा सेलून का सामान, पास के दुकानदार अनिल जैन के किराने का सामान, मसाले के पैकेट व फर्नीचर जल गया। इसी के साथ पास में रखे एक और दुकानदार हितेंद्र गालव के तीन हजार फीट के सेनेटरी पाइप भी जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर कर्मी गजंेद्र शर्मा, राजेश यादव, धनराज महावर व रवि यादव ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीआई रामानंद यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहंुच गए थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।