पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhabra News Rajasthan News Former Councilors Quarrel Accusations Of Assault On Both Sides Police Registered A Case

पूर्व पार्षदों में झगड़ा, दोनों ओर से मारपीट के लगाए आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में दो कांग्रेसी नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार महीने पहले हुए पालिका चुनाव को झगड़े का कारण बताया जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं किया है।

सीआई रामानंद यादव ने बताया कि छबड़ा निवासी पूर्व पार्षद गोविंद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय शर्मा सहित उसके दो साथी शुक्रवार को उसके घर में घुस गए तथा उसके व उसके दोनों पुत्रों के साथ लातों घूसों से मारपीट की व उसकी प|ी पूर्व पालिका अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद ममता सोनी से भी गाली-गलौच की। इस पर संजय शर्मा सहित तीन ़जनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। गोविंद सोनी के पुत्र कान्हा के चोटों का मेडिकल मुआयना करवाया है। छबड़ा निवासी पूर्व पार्षद संजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तथा साथी हेमंत मेघवाल व मयंक शर्मा नीमथूर हनुमान मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गोविंद सोनी व इसके पुत्रों ने रोककर उनके साथ मारपीट की व हेमंत के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। संजय का कहना है कि नगरपालिका चुनाव के दौरान गोविंद सोनी ने उससे 2 लाख रुपए लिए थे, जिसका उसने पिछले दिनों तकाजा किया था। इस बात को लेकर झगड़ा किया। इस पर गोविंद सोनी सहित उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ मारपीट व धारा 3 का मामला दर्ज कर किया।

अधिक पार्षद होने पर भी हार गई थी कांग्रेस

सूत्रों के अनुसार मामला पिछले नगर नगरपालिका चुनाव की रंजिश को बताया जा रहा है। पूर्व पार्षद संजय शर्मा की प|ी ममता शर्मा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की अोर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थी और कैलाशचंद जैन भाजपा के प्रत्याशी थे। इसमें कांग्रेस के अधिक पार्षद होने के बाद भी भाजपा के कैलाशचंद जैन चुनाव जीत गए और ममता शर्मा हार गई थी। उसी दिन शाम को कांग्रेस की बैठक हिल्व्यू रिसोर्ट में पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ व पूर्व जिलाध्यक्ष निजामुददीन खान की मौजूदगी में हुई थी। इसमें पूर्व पार्षद संजय शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए थे।

खबरें और भी हैं...