गुड और बैड टच की जानकारी दी
बारां| जिले के राजकीय स्कूल सुंदलक, ठूंसरा एवं फूंसरा में स्पर्श एक अभिनव पहल के तहत बच्चों को उनके साथ हो सकने वाले दुराचार व छेड़छाड़ से बचाने के तरीकों की जानकारी दी। अभी तक स्पर्श एक अभिनव पहल के तहत राजस्थान में 6 लाख से अधिक बच्चों को उनके साथ हो सकने वाले दुराचार एवं उससे बचने के तरीकों की जानकारी दी जा चुकी है।