- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Grand Procession Elephants Horses And Tableaux Will Be Included On Navsavatsar
नवसंवत्सर पर निकालेंगे भव्य शोभायात्रा, हाथी-घोड़े व झांकियां होंगी शामिल
नव संवत्सर पर 25 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े व कई संस्थाओं से जुड़ी राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत झांकियों के साथ ही 200 से अधिक वाहन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर भारतीय नववर्ष स्वागत समारोह समिति की बैठक केशव कुटी पर हुई। इसमें आगामी शोभायात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया कि कि इस वर्ष समाजों से अधिक से अधिक महिलाओं को शोभायात्रा में शामिल किया जाए। इसके लिए भी सभी समाजों के प्रमुखों से संपर्क कर अधिक से अधिक महिलाओं को प्रेरित करने का निर्णय लिया। बैठक में बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी पर सवार शोभायात्रा नायक को बिठाया जाएगा। उसके पीछे घोड़े, 200 से अधिक बुलेट वाहन, विभिन्न संस्थाओं व समाजों की झांकियां एवं संस्थाओं से जुडे गणमान्य नागरिक, भजन कीर्तन मंडलिया, स्वांग आदि शामिल रहेंगे।
तैयारियों को लेकर समितियां गठित, जिम्मेदारियां सौंपी
तैयारियों को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन कर शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय किया है। नववर्ष स्वागत समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोयल, वैद्य राधेश्याम गर्ग की उपस्थिति में हुई बैठक में व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, आनंद गर्ग, धर्मादा संस्था अध्यक्ष विमल बंसल, धर्मेंद्र भार्गव, महावीर नामा, प्रद्युम्न वर्मा, भीम लश्करी, सुरेंद्र गालव ने भाग लिया।
केसरिया रंग में सजेगा शहर 5001 दीपकों से होगी भारत माता आरती
दोपहर तीन बजे श्रीराम स्टेडियम से रवाना होकर यह शोभायात्रा सत्संग भवन रोड, गुर्जरों का मंदिर, बांडाजी की टेक, श्रीजी चौक, चौमुखा, सर्राफा बाजार, सदर बाजार से शास्त्री मार्केट होते हुए प्रताप चौक से धर्मादा चौराहा पहुंचेगी। जहां पर विद्वान विदुषी हेमा सरस्वती ओजस्वी वाणी से संबोधित करेंगी। इसके बाद भारतमाता की महाआरती 5001 दीपकों से की जाएगी। शहर को केसरिया पताकाओं से सुसज्जित किया जाएगा। मार्ग पर पुष्पवर्षा, शीतल जल एवं शर्बत की व्यवस्था होगी।