- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Greater Ann39s Club Celebrates Holi Sneh Milan
ग्रेटर एन्स क्लब ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया
बारां| ग्रेटर एन्स क्लब की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
क्लब अध्यक्ष ज्योति गर्ग ने बताया कि होली का त्याेहार भेदभाव को दूर कर आपसी भाईचारे का त्याेहार है। सचिव प्रविता अजमेरा, कोषाध्यक्ष मैना मारू ने बताया कि इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई। हैप्पी होली गेम में प्रीति पाटौदी प्रथम व कविता गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही। लक्की गेम में सोनिया चाैरसिया विजेता रही।
क्लब संरक्षक नीलम टोंग्या व मंजू गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम मनीषा बाठला की ओर से रखा गया। इस अवसर पर श्रुति सिंघल, मनीषा जैन, नुपूर जैन, सोमा जैन, रुचि ठाकुरिया, शिल्पा ठाकुरिया, ममता विजय, पिंकी जैन मौजूद थी।