पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Health Warehouse Center Work Incomplete Roof Cracks

हैल्थ वेयरनेस सेंटर का काम अधूरा, छत पर आई दरारें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोयला पीएचसी के तहत आने वाले शाहगढ़ उल्थी उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रीफेव से निर्मित उप स्वास्थ केंद्र का अधूरा कार्य मिला। साथ ही हैल्थ वेलनेस सेंटर से निर्मित शाहगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिसकी छत में दरार पड़ गई है।

इसको देखकर निरीक्षण पर गए सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने नाराजगी जताई और ठेकेदार को जल्द ही उसे ठीक करने के निर्देश दिए। शाहगढ़ में घर-घर जाकर सर्वे किया। बीसीजी से वंचित बच्चे मिले। इनका टीकाकरण करने के लिए एएनएम को निर्देश दिए ताकि टीकाकरण से कोई बच्चा वंचित नहीं रहे। एमसीएच एनडे को एएनएम, आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरे समय काम कर दी जा रही सेवाओं का प्रचार प्रसार कर और उनकी गुणवत्ता में सुधार लाए। इस दौरान आरसीएचओ डॉ जगदीश कुशवाह, बीसीएमओ डॉ. नरेश नागर भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...