पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टक्कर मारकर रेल फाटक तोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छबड़ा. कस्बे से गुजर रही कोटा-बीना रेल लाइन पर सोमवार रात को राख के टैंकर चालक ने रेलवे फाटक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरपीएफ ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया और टैंकर भी जब्त कर लिया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज हंसराज मीणा ने बताया कि मोड़क से मोतीपुरा चौकी की ओर जा रहे एक टैंकर चालक ने रेलवे फाटक 72 को पार करते समय टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जांच पड़ताल व आरोपी के हुलिए के आधार पर आरोपी टैंकर चालक सुरेंद्र मेघवाल को गिरफ्तार कर टैंकर को भी जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खबरें और भी हैं...