पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News House Not Run As Per Decision Of Working Advisory Committee Singhvi

कार्य सलाहकार समिति के निर्णय के अनुसार नहीं चला सदन : सिंघवी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छबड़ा| विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने शुक्रवार को विधानसभा में कार्य सलाहकार समिति के निर्णय के अनुसार सदन नहीं चलाने पर नाराजगी जताई। सिंघवी ने कहा कि विधानसभा की प्रतिदिन की कार्यवाही कार्य सलाहकार समिति द्वारा तय की जाती है। लेकिन कार्यसमिति के द्वारा 12 मार्च को लिए गए निर्णय के अनुसार सदन की कार्यवाही संचालित नहीं हुई। समिति ने 16 मार्च को सदन संचालन का निर्णय लिया था। सोमवार के लिए सदन की कार्यसूची भी जारी की थी लेकिन इसके विपरीत 25 मार्च तक सदन को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में प्रतिपक्ष का कार्य सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेने को कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
खबरें और भी हैं...