पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News In The Workshop Explained About The Treatment Of Tb Disease

कार्यशाला में टीबी रोग के उपचार के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति क्षय एवं जीत परियोजना की ओर से निजी चिकित्सकों की कार्यशाला हुई, जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, निजी चिकित्सक एवं अस्पताल के डाॅक्टर्स ने भाग लिया।

कार्यशाला में टीबी रोग के निदान एवं उपचार, निक्षय, डीबीटी एवं यूडीएसटी की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ. केके गुप्ता पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी, डाॅ. संपतराज नागर सीएमएचओ, चेयरपर्सन डाॅ. बीएम नागर अध्यक्ष आईएमए व डाॅ. अख्तर अली पीएमओ थे। जिला स्वास्थ्य समिति क्षय की ओर से डाॅ. रघुवीर सिंह कुशवाह जिला क्षय रोग अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा डीपीसी, विष्णु पाटीदार डीपीपीएम को-ऑर्डिनेटर, रितेश राठौर तथा जीत परियोजना के दीपक शर्मा मौजूद रहे। अंत में संचालनकर्ता भरतलाल सैनी काउंसलर टीबी ने धन्यवाद दिया।
खबरें और भी हैं...