- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Information About Prevention And Malnutrition From Coronavirus
कोरोनावायरस से बचाव और कुपोषण की दी जानकारी
समीपवर्ती ग्राम पंचायत संबलपुर में शनिवार को आंगनबाड़ी और पंचायत में बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों को कोरोनावायरस से बचाव तथा गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच कृतिका शर्मा थी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गर्भवती महिलाओं सहित गजानंद मेघवाल, शंभूदयाल नागर, कपिल नागर, बंटी नागर, शिवराज मीणा, शोभाग मीणा, धनराज नागर, राजेंद्र नागर, सुरेश सहरिया, महेंद्र अग्रवाल मौजूद थे।
बोहत. कस्बे में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पोषण की ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण की जानकारी दी। साथ ही छोटे बच्चों का वजन व कोरोनावायरस से बचने की सलाह भी दी। ग्रामसभा की अध्यक्षता हरीशचंद गौड़ ने की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव अशोक चौधरी, पंचायत सहायक बजरंगलाल शाक्यवाल, अनिल मालव, मुकेश मालव सहित ग्रामीण मौजूद थे।
कोरोना को लेकर किया जागरूक: छबड़ा. सेनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को सैटरडे एक्टिविटी के तहत विद्यार्थियों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया। निदेशक महेंद्र मीणा ने बताया कि बच्चों से कोरोनावायरस से बचने के उपायों को लेकर संवाद किया और इससे बचाव के पोस्टर बनाए गए। स्कूल प्रभारी ज्योत्सना नामदेव, कार्यक्रम प्रभारी सोनम नामदेव और अन्य शिक्षिकाओं सजीला खान, सपना माहेश्वरी, फातिमा बोहरा, अलीशा खान ने बच्चों को कोरोनावायरस के बारे में फैली भ्रांतियों से जागरूक कराया और आसपास के लोगों को भी इससे बचने के उपाय के बारे में बताने को कहा। स्कूल निदेशक महेंद्र मीणा ने कोरोनावायरस को दूर करने का संकल्प दिलाया।
छबड़ा. कस्बे में कोरोनावायरस के प्रति लोगों को जागरूक करते विद्यार्थी।