नियमों की अवहेलना पर बनाए चालान
शाहाबाद| क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 पर बिना हेलमेट व गलत साइड वाहन चालकों की समझाइश की गई। हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश पंकज ने बताया कि शुक्रवार को शाहाबाद के मुंडियर टोल प्लाजा पर गलत साइड से व बिना हेलमेट के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 चालान काटकर जुर्माना वसूल किया गया। ऐसे ही कार चालकों को भी समझाइश कर बताया कि जैसे ही ड्राइविंग सीट पर बैठें, तो सीट बेल्ट बांधे। नेशनल हाईवे 27 पर आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से यह सख्त कदम उठाया है।