- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Joshi Blood Counselor Of Blood Cell Foundation Appointed
रक्तकोष फाउंडेशन के जोशी ब्लड काउंसलर नियुक्त
कवाई| रक्तकोष फाउंडेशन बारां कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बारां जिला ब्लड काउंसलर के पद पर कवाई निवासी पवन जोशी को नियुक्त किया है। जिला संयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति व जिला सचिव मनीष नागर ने बताया कि यह नियुक्ति रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी आईएएस जयपुर की सहमति और राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई, राष्ट्रीय महामंत्री ताराचंद शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर की है। नियुक्ति से बारां जिले के रक्तदान प्रेरकों में खुशी की लहर है।