पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Knife After Gunfire One Seriously Injured Kota Refer

कहासुनी के बाद चाकूबाजी, एक गंभीर घायल कोटा रैफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अटरू. होली की हुड़दंग के बीच हुई आपसी कहासुनी में दो युवकों ने एक टेंट व्यवसायी के चाकू मार दिया। जिसे गंभीर हालात में बारां व उसके बाद कोटा रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कस्बे के गायत्री नगर में टैंट व्यवसायी विष्णु दाधीच के लड़के व बृजमोहन कोली के लड़के गोलू और छोटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान बीच बचाव में आए विष्णु दाधीच के कुछ बदमाश चाकू मारकर लहूलुहान कर भाग गए। घटना के बाद परिजन विष्णु दाधीच को अस्पताल ले गए जहां से उसे बारां रैफर कर दिया है। चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी यादव ने बताया कि चाकू सीने के बीचों बीच लगा है। उधर, घटना के बाद दूसरे पक्ष ने भी थाने में मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने अभी किसी को राउंडअप नहीं किया है। अटरू थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि घायल युवक कोटा भर्ती है जिसका आपरेशन हुआ है।
खबरें और भी हैं...