- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Legal Team Gave Information To Law Students In Amapura Hostel
आमापुरा छात्रावास में विधिक टीम ने छात्राओं को दी कानून की जानकारी
समीपवर्ती आमापुरा स्थित अनुसूचित जनजाति छात्रावास में मंगलवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नालसा की जनकल्याण कारी योजनाओं को लेकर चल रहे जागरुकता कार्यक्रम के तहत सचिव अपर जिला एव सेशन न्यायाधीश शिव कुमार के आदेश पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया।
छात्रावास वार्डन राजेश मीणा ने बताया कि छात्रावास में अभी 65 बालिकाएं रहती है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं। एडवोकेट हिमानी यादव ने बालिकाओं को विधिक सेवाएं ओर उनके संरक्षण, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, भरण-पोषण, मुफ्त कानूनी परामर्श, महिलाओ को नशे से दूर रहने व एसिड अटैक पीड़िता के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी दी। एडवोकेट तनवीर कौर ने महिलाओं व बालिकाओं को विधिक जागरुकता के बारे में अवगत करवाया। शिविर के दौरान गायत्री बाई, अन्नु, आशा और सुरजीत सिंह मौजूद थे।
सावित्री फुले की पुण्यतिथि मनाई: बारां. माली समाज ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि धोलाई मोहल्ला स्थित भगवान रामचंद्रजी के मंदिर पर मनाई गई। कार्यक्रम में संयुक्त माली सेनी महासंघ के जिलाध्यक्ष मांगीलाल सुमन, माली सैनी यूथ कोरम के जिलाध्यक्ष कैलाशचंद सुमन, माली समाज छात्रावास के कोषाध्यक्ष एवं व्याख्याता सीताराम सुमन, व्याख्याता कालूराम सुमन, रामदयाल सुमन अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में कालूराम सुमन, मोहनलाल सुमन, रामदयाल सुमन, मांगीलाल सुमन ने फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला।