पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Lord Of The Peacock Darshan Comes To The Temple Every Day Blames The Idols

मोर का प्रभु दर्शन...हर दिन मंदिर पर आता है, प्रतिमाओं को लगाता है धोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

3

फोटो: चंद्रप्रकाश शर्मा

2

मंदिर में दर्शन करता मोर।

1

परिसर में राम-लक्ष्मण सीता के दर्शन के बाद मंदिर में बाहर की तरफ नियमित रूप से जालियाें से घिरे परिसर में प्रवेश करता है।

इसके बाद मोर मंदिर में स्थित शंकर भगवान, हनुमानजी सहित संत लक्ष्मणदासजी, रामचरणदासजी की प्रतिमाओं के दर्शन करता है।

बारां| शहर के तेलफेक्ट्री क्षेत्र स्थित रामजानकी खैरिज वाला मंदिर पर रोजाना भगवान व महात्माओं की प्रतिमा के दर्शन के लिए मोर आता है। शुरुआत में लोगों को मोर को देखकर लगा कि परिसर में भ्रमण करने आता है, लेकिन लगातार एक साल से यह नियमित आ रहा है। खास बात यह है कि आसपास कोई जंगल नहीं होने से मोर की आवाजाही लोगों को रोमांचित कर रही है। पुजारी पंडित छगनलाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु राधे माहेश्वरी, ममता विजयवर्गीय, ममता इंदौरिया, हेमलता विजयवर्गीय, सत्यप्रकाश, बंशीलाल बोहरा, धन्नालाल नागर, खुशी सिंह, मुकेश गौतम सहित कई लोग भी लंबे समय मोर को देख रहे हैं।

मंदिर परिसर में पहुंचकर राम, लक्ष्मण और सीता के दर्शन
खबरें और भी हैं...