- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Made Aware About Nutrition Campaign In Jalwara And Kishanganj
जलवाड़ा और किशनगंज में पोषण अभियान को लेकर किया जागरूक
जलवाड़ा. कस्बे में पोषण पखवाड़ा के तहत प्रभात फेरी निकालते हुए।
जलवाड़ा| कस्बे में पोषण अभियान के तहत चल रहे पखवाड़े के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगियों व बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर बच्चों को कई जानकारियां दी गई। प्रभात फेरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका सुमन, मीना नामा, रीना पोटर, रामकन्या शर्मा, आशा सहयोगिनी प्रेमलता नामा, कुसुमलता, गायत्री शर्मा, सहायिका मीना नामा व चंद्रकलाबाई शामिल थी।
किशनगंज. कलेक्टर इंद्रसिंह राव ने होली पर्व के अवसर पर कस्बे में चारभुजाजी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में गुलाल उड़ाकर पोषण व स्वास्थ्य का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में पोषण माह के तहत 10 से 24 मार्च तक कई कार्यक्रमों के माध्यम से शिशुओं व गर्भवती महिलाओं को पोषण के संबंध में जागरूक किया जाएगा। जिससे जिले को कुपोषणमुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण का संदेश प्रसारित करते हुए रैली निकाली गई। जिसमें कलेक्टर सहित ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए।
हेमराज मीणा होंगे कार्यवाहक बीडीओ: छबड़ा. कलेक्टर इंद्रसिंह राव ने पंचायतीराज व ग्रामीण विकास मंत्रालय जयपुर सचिव के निर्देश पर हेमराज मीणा सहायक सचिव कलेक्टर को छबड़ा पंचायत समिति के बीडीओ के रिक्त पद का अतिरिक्त भार अस्थाई तौर पर संभालने के निर्देश दिए हैं। पंचायत समिति के बीडीओ का पद काफी अर्से से रिक्त है। जिसका भार पंचायत प्रसार अधिकारी सुगनचंद यादव संभाल रहे थे।