सामूहिक गोराणियों का आयोजन 27 को
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई की ओर से गणगौर की सामूहिक गोराणियों का आयोजन किया जाएगा।
महिला जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को सामूहिक गोराणियों का आयोजन किया जाएगा। जिला महामंत्री मधु गोयनका व राजेश मंगल ने बताया कि समाज को साथ लेकर चलने व समाज की महिलाएं एक साथ मिलकर त्योहार मनाएं, इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।