पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhabra News Rajasthan News Mdm And Annapurna Milk Scheme Running On Credit

उधार से चल रही एमडीएम व अन्नपूर्णा दुग्ध योजना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छबड़ा. राष्ट्रीय शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने एमडीएम व अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का बजट जल्द स्वीकृत करने की मांग की है। संघ के मंत्री धर्मराज मेघवाल व प्रवक्ता सुरेंद्र गालव ने बताया कि इस मामले में संघ ने सीबीईओ दिनेश भार्गव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि ब्लाॅक के ज्यादातर स्कूल एमडीएम और अन्नपूर्णा दुग्ध योजना में समय पर बजट नहीं मिलने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कई स्कूलों में छह महीने से भी अधिक का भुगतान बाकी है। इन योजनाओं के संचालन में दूध, फल, सब्जी व किराना खरीद के हजारों रुपए की उधार चढ़ी हुई है। फिर भी स्कूल उधार के भरोसे और जल्दी बजट मिलने की आस में जैसे-तैसे योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। सीबीईओ कार्यालय के एमडीएम विभाग से जानकारी लेने पर बार-बार त्रैमासिक उपयोगिता प्रमाण-पत्रों का समय पर प्राप्त नहीं होना, गलत तरीके से बना कर लाना, जैसे कारण बताए जाते हैं। ज्ञापन देने वालों में संघ के विठ्ठलबाबू मीणा, रामप्रताप मीणा, रामस्वरूप भार्गव, राजेंद्र मीणा, मुरारीलाल मीणा, बद्रीलाल मेहता शामिल थे।
खबरें और भी हैं...