पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Meeting Organized For The Procession On Hindu New Year

हिंदू नववर्ष पर शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छीपाबड़ौद। कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित महर्षि दयानंद अतिथि गृह में नववर्ष स्वागत समिति के संयोजक प्रमोद मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नववर्ष पर शोभायात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही समिति का गठन भी किया।

प्रचार प्रमुख हरिसिंह गोचर ने बताया कि 25 मार्च को भारतीय नववर्ष पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय सभी संगठनों ने लिया है। वहीं गठित की गई नववर्ष स्वागत समिति में अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, उपाध्यक्ष अजय मित्तल, कोषाध्यक्ष पप्पू चक्रधारी, संयोजक प्रमोद मित्तल तथा प्रचार प्रमुख हरिसिंह को बनाया गया। यह शोभायात्रा धानमंडी से शुरू होगी, जिसका ढोलम चौराहे पर समापन होगा। शोभायात्रा की जिम्मेदारी हिंदू संगठनों को दी गई है। शोभायात्रा में सभी समाज एवं स्कूल झांकियां सजाकर लाएंगे। बैठक में घनश्याम सालवी, मुकेश भट्ट, महेंद्र, सतीश पारीक, रामनिवास नागर, मनोज, ब्रह्मानंद सुमन, सोहन, मोहन, ओमप्रकाश, प्रमोद देशराज, रविंद्र, शरद मित्तल, जगदीश नागर, तेजप्रकाश माली, घनश्याम वर्मा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...