- Hindi News
- National
- Anta News Rajasthan News Meher Samaj39s Mass Marriage Conference On 26 April
मेहर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को
श्रीमेहर समाज विकास संस्थान की बैठक संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण की अध्यक्षता में होली स्नेह मिलन के अवसर पर आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगाें ने भाग लिया। इस दौरान छात्रावास उद्घाटन के साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन तथा भामाशाह सम्मान समारोह संस्थान एवं नवयुवक मंडल की ओर से कराया जाएगा। बैठक में समाज के सदस्यों ने डेढ़ लाख रुपए, तीन क्विंटल शक्कर व पांच क्विंटल गेहूं देने की घोषणा की।