पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anta News Rajasthan News Millions Of Goods Stolen From The Warehouse In Atru

अटरू मेें गोदाम से लाखों का सामान चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंता. कस्बे में स्थित एक गाेदाम में चाेरी की घटना के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।

अंता| कस्बे में दिनोंदिन हो रही चोरियों की घटनाओं से आमजन परेशान हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब थाने के आसपास भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं।

शुक्रवार रात को चोरों ने थाने के बगल में स्थित गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने गोदाम मेें लगे टिन के दरवाजे पर चढ़कर अंदर प्रवेश किया। गोदाम में बाहर से ताला लगा होने के कारण किसी को चोरी का शक भी नहीं हुआ। शनिवार दोपहर को गोदाम मालिक ने गोदाम खोला, तब चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार रात को चोर गोदाम में रखी 4 सबमर्सिबल मोटरों सहित 370 किलो तांबे का तार चुराकर कर ले गए।

उन्हें घटना की जानकारी शनिवार दोपहर को गोदाम खोलने के बाद लगी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

ज्यादती का मामला दर्ज: मांगरोल. थानाक्षेत्र की एक महिला ने ज्यादती का मामला दर्ज करवाया है। थाना अधिकारी उमेश मेनारिया ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी सहरिया महिला ने बताया कि उसके साथ धुलंडी के दिन अर्जुनलाल पुत्र हेमराज सहरिया ने ज्यादती की। महिला की शिकायत पर मेडिकल मुआयना करवाया गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...