- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Mini Anganwadi Center To Be Opened In Ledra Village
लेदरा गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाए
शाहाबाद. लेदरा गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग करती महिलाएं।
शाहाबाद| क्षेत्र की बमनगंवा ग्राम पंचायत के लेदरा गांव में करीब 50-60 सहरिया परिवार रहते हैं। इन परिवारों के छोटे बच्चों को बसेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना पड़ता है। इससे छोटे बच्चों को बारिश के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गांव की मुन्नीबाई, गुलाबबाई, बसंतीबाई, गायत्रीबाई, भग्गोबाई ने बताया कि गांव में छह वर्ष तक के करीब 80-90 बच्चे हैं। गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी आने-जाने में परेशानी होती है। महिलाओं ने बताया कि प्रशासन गांव के संग अभियान के दौरान आयोजित चौपाल में कलेक्टर को भी इस मामले से अवगत कराया था। उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने एसडीएम दीनानाथ बब्बल को प्रार्थना पत्र देकर लेदरा में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग की है।
बैठक में 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा: बारां. अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण किए जाने चाहिए। जिससे संबंधित वर्ग को उसका लाभ मिल सके। मिनी सचिवालय सभागार में नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम संबंधी समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को संबोधित करते हुए कलेक्टर इंद्रसिंह राव ने यह बात कही।