- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Modern Look Of Heritage Look Started On Hospital Road
अस्पताल रोड पर हेरिटेज लुक के आधुनिक पोल लगने लगे
शहर की सुंदरता के लिए सभापति कमल राठौर की मौजूदगी में अस्पताल रोड पर हेरिटेज लुक के आधुनिक पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सभापति राठौर ने कहा कि शहर अब परिवर्तित स्वरूप में नजर आने लगा है।
अस्पताल रोड समेत अन्य सड़कों पर पूर्व में धूल उड़ती थी, जिससे आमजन परेशान थे। अब धूलमुक्त बारां से आम नागरिक को राहत मिलेगी। इस दौरान उपसभापति गौरव शर्मा, राजू जाड़ावत, रामू पोरवाल, संजय जैन समेत अन्य नागरिक मौजूद थे।
बारां. अस्पताल रोड के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ करते सभापति व अन्य।