पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Municipality Will Now Be Formed In Atru Chief Minister Announced In The Assembly

अटरू में अब बनेगी नगरपालिका, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अटरू-बारां विधायक पानाचंद मेघवाल ने शुक्रवार को जयपुर विधानसभा में अटरू कस्बे को नगरपालिका का दर्जा देने की मांग उठाई। शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अटरू में नगरपालिका बनाने की घोषणा की है।

विधानसभा में विधायक मेघवाल ने कहा कि अटरू बारां जिले का ऐसा कस्बा है। जहां एक ही कस्बे में 3 ग्राम पंचायतें हैं। यह कस्बा नगरपालिका के लिए सभी मापदंड पूरे करता है, लेकिन फिर भी इसे नगरपालिका का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से अटरू को नगर पालिका घोषित करने की मांग करती आ रही है। अटरू कस्बे की कुल आबादी लगभग 40 हजार है, जो नगरपालिका बनाने के लिए पर्याप्त है। अटरू कस्बे में 3 ग्राम पंचायतें खेड़लीगंज, रतनपुरा और अटरू हैं। 3 ग्राम पंचायतों में कस्बा विभाजित होने के कारण विकास नहीं हो रहा है। गली मोहल्लाें में सड़कें नहीं है, नालिया नहीं है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। मुख्य सड़क पर रोड लाइट का अभाव है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र वासियों के हित में अटरू कस्बे को नगरपालिका घोषित करने की मांग की। विधायक पानाचंद ने बताया कि शाम को विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अटरू में नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। जिसका विधायक सहित क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है।

विकास की खुलेगी राह...शहर में सड़क, नाली, रोड लाइट से लेकर पार्क की सुविधाएं बढ़ेंगी

40 हजार है तीनों ग्राम पंचायतों की आबादी

मुख्यमंत्री की ओर से शुक्रवार को विधानसभा में अटरू को नगरपालिका घोषित किया है। वर्तमान में यहां अटरू, खेड़लीगंज और रतनपुरा ग्राम पंचायतें हैं। तीनों ग्राम पंचायतों की जनसंख्या करीब 40 हजार हो चुकी है। आसपास के गांवों से भी लगातार लोग यहां पर आकर बस रहे हैं।

अभी शहर में मूलभूत सुविधाओं का है अभाव

कस्बे की आबादी लगातार बढ़ने से यहां नए मकान, व्यावसायिक निर्माण हो रहे हैं। समावेशित विकास नहीं होने से लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। आबादी क्षेत्र में सड़क, नाली, रोड लाइट जैसी मूलभूत सुविधा नहीं है। लोगों को घूमने के लिए पार्क नहीं है।

पालिका बनने की प्रक्रिया एक साल में पूरी हो सकेगी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अटरू के नगरपालिका बनाने को लेकर पहले सीमांकन किया जाएगा। इसके बाद आबादी की गणना की जाएगी। फाइलिंग की प्रोसेस को भी आगे बढ़ाया जाएगा। जनगणना के बाद कार्य प्रारंभ हो सकेगा। वार्डों का गठन होने के साथ स्वीकृति लेनी होगी। कार्यों को पूरा होने में कम से कम एक साल लगेगा।

पेज 14 पर पढ़ें...किशनगंज सीएचसी में अब होंगे 50 बेड

अटरू. कस्बे में बने पार्क में खेलते बच्चे। पालिका बनने के बाद यह विकसित हो सकेगा।
खबरें और भी हैं...