पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anta News Rajasthan News Need For Opening Of Adj Court Camp In Chhipabraud

छीपाबड़ौद में एडीजे कोर्ट कैंप खोले जाने की दरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छीपाबड़ौद| अभिभाषक परिषद के महासचिव चेतन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर कस्बे में एडीजे कोर्ट कैंप की मांग की है। अभिभाषक परिषद के महासचिव सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि यहां संचालित एसीजेएम न्यायालय के प्रकरण एडीजे कोर्ट एवं एसीजेएम छबड़ा में विचाराधीन हैं। इसमें 181 गांव शामिल हैं।

एडीजे कोर्ट छबड़ा में उपखंड क्षेत्र के पक्षकारान को एक दिन पूर्व तारीख पेशी के लिए जाना पड़ता है। यहां पर यातायात के साधन भी अपर्याप्त हैं एवं छबड़ा न्यायालय में आने-जाने में पक्षकारान को बारिश के दिनों में नदी-नालों को पार करना पड़ता है। उन्होंने पत्र में बताया कि उपखंड छीपाबड़ौद के लगभग छह सौ प्रकरण न्यायालय एडीजे छबड़ा एवं एसीजेएम कोर्ट छबड़ा में विचाराधीन हैं। इस क्षेत्र में एससी एसटी के लोगों की ज्यादा संख्या होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने से पक्षकारान को छबड़ा जाने में अधिक खर्च वहन करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पक्षकारान को सस्ता व सुलभ न्याय मिलने में परेशानी हो रही है। उपखंड क्षेत्र के प्रकरणों की संख्या को देखते हुए यहां पर एडीजे कोर्ट कैंप जरूरी है।
खबरें और भी हैं...